मोगा रैली को लेकर भाजपा ने की बैठक

जालंधर/शाहकोट | भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में 14 मार्च को मोगा में होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर शीतला माता मंदिर स्थित पार्टी कार्यालय में सेंट्रल और नॉर्थ विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी समेत कई नेता मौजूद रहे। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह रैली अहम साबित होगी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आम लोग इसमें शामिल होंगे। सुशील शर्मा ने दावा किया कि भाजपा ही प्रदेश से गैंगस्टरवाद, गन कल्चर और नशे को खत्म कर सकती है। नेताओं ने भरोसा जताया कि मोगा रैली ऐतिहासिक होगी। बैठक में कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। शाहकोट विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज उमेश शारदा ने मलसियां ​​में रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *