मोटरसाइकिल चुराने वाला काबू

पठानकोट/सुजानपुर | सुजानपुर पुलिस ने बाइक चुराने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति द्वारा चुराए 5 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि व्यक्ति ने सुजानपुर, पठानकोट और कठुआ से मोटरसाइकिल चुराए थे। सुजानपुर थाने की पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि नवां पिंड तरफ गुजरा सुजानपुर के सर्बजीत सिंह ने बताया कि वह हटली मोड़ जम्मू एंड कश्मीर में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बीते दिन काम से लौटकर उसने मोटरसाइकिल अपने घर के प्रांगण में खड़ा किया था। रात को सभी परिवारिक सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। उसने अगले दिन सुबह उठकर प्रांगण में आया तो उसका मोटरसाइकिल खड़ा नहीं था। उसने अपने परिवार और आसपास से पता किया लेकिन उसका मोटरसाइकिल नहीं मिला। उसे पता लगा है कि उनके गांव में कुछ दिन से एक व्यक्ति घूमता-फिरता था। जो उनकी गली में घूम रहा था। उसे पूरा यकीन है कि उसका मोटरसाइकिल उक्त व्यक्ति ने उनके घर के अंदर दाखिल होकर चोरी किया है। सुजानपुर थाने की पुलिस ने शिकायत मिलने पर जेएंडके के बेली चराना सतवाली निवासी मोहम्मद सलीम के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिससे चोरी के 5 मोटरसाइकिल बरामद हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *