शाजापुर के एबी रोड स्थित बड़े पुल पर सोमवार रात करीब 8.30 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोग घायल हैं जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवानदास बैरागी ने बताया कि एबी रोड स्थित बड़े पुल पर एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक ओर एक अन्य बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में प्रणव व्यास व रवि गवली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।


