मोटर पंप लगा पानी लेने से रोका तो ग्रामीण से मारपीट

मनेंद्रगढ़ | ग्राम घाघरा नवाटोला में सरकारी हैंडपंप से मोटर पंप लगाकर खेती में पानी लेने से मना करने पर एक ग्रामीण के साथ मारपीट की गई। घायल ग्रामीण को इलाज के लिए केल्हारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सुन सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह खेती-किसानी करता है। 19 मई की शाम मोहल्ले में लगे शासकीय हैंडपंप में लखन सिंह मोटर पंप लगाकर पानी ले रहा था। सुन सिंह ने उसे रोका। कहा कि गांव में पीने के पानी की कमी है। खेती में पानी का उपयोग ठीक नहीं। इस पर लखन सिंह भड़क गया। गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। डंडे से बेरहमी से पीटा। सुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे केल्हारी अस्पताल लाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। केल्हारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *