मोटापा, हार्ट अटैक पर व्याख्यान, कोलेस्ट्रॉल से होने वाली बीमारियों पर साझा की नई जानकारी

बीकानेर| सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओर से राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन दूसरे दिन मोटापा, हार्ट अटैक, कॉलेस्ट्रॉल विषय पर विशेषज्ञों के व्याख्यान सहित प्रतिभागी डॉक्टर्स के लिए विभिन्न वर्कशॉप का आयोजन हुआ। आयोजन के मुख्य संरक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि राजएपिकॉन 2025 को बीकानेर में आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। आयोजन सचिव डॉ. परमेन्द्र सिरोही ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन जयपुर की डॉ. अंकिता अनेजा ने इंसुलिन देने के विभिन्न उपकरणों एवं कंटीन्यू ग्लूकोज मॉनिटरिंग सिस्टम के विषय पर वर्कशॉप ली जिसमें युवा चिकित्सकों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। सम्मेलन के दूसरे दिन उदयपुर के डॉ. गिरीश वर्मा ने कॉलेस्ट्रॉल से होने वाली बीमारियों के बारे में नवीन जानकारियां अपने व्याख्यान के दौरान साझा की। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. एस.एस. डारिया वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वयस्क व्यक्तियों को कौन-कौन सी वैक्सीन कब लगानी चाहिए। आयोजन समिति सचिव डॉ. कुलदीप सैनी ने बताया कि डॉ. प्रकाश केशवानी ने शुगर मरीजों के होने वाले मसल लॉस पर होने वाली सारकोपिनिया नामक बीमारी पर प्रकाश डाला, कोटा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सारड़ा ने हार्ट अटैक के निदान एवं उपचार पर अपनी बात रखी। डॉ. एसके शर्मा ने मोटापा कम करने के लिए आए नए इंजेक्शन के बारे में जानकारी दी। आयोजन समिति के साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. संजय कोचर ने शोध पेपर एवं प्रस्तुतकर्ता प्रतिभागी विजेता डॉक्टर्स के नामों की घोषणा की तथा प्रबंधकीय टीम, फार्मा कंपनियों एवं सहयोगियो का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के सोवेनियर एडिटर डॉ. मनोज माली का कार्य व्यवस्था मे विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *