मोतियाबिंद के मरीजों के लिए शिविर 22 को लगेगा

बालोद| जिले में मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग 22 जनवरी को वरिष्ठ नागरिकों के चिन्हांकन के लिए विशेष शिविर लगाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत होगा। शिविर का उद्देश्य जिले के 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों में मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों की पहचान करना है। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक समाज कल्याण विभाग परिसर में लगेगा। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निकायों के सहयोग से नेत्र विशेषज्ञ मरीजों का परीक्षण करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *