मोती नगर में फैक्ट्री से लौट रहे युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल

लुधियाना| मोती नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे मनीष कुमार को तेज़ रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रांसपोर्ट नगर के पास हुआ। घायल मनीष के भाई गुड्डू कुमार ने बताया कि मनीष रोज़ की तरह फैक्ट्री से निकलकर पैदल घर लौट रहा था। जैसे ही वह ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत उसे उठाकर किचलू नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मोती नगर थाना प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस टीम उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *