मोदरान में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन:कार्यक्रम से पहले भगवा ध्वज वाहन रैली निकाली गई, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

मोदरान में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन से पहले शनिवार को क्षेत्र में एक वाहन रैली निकाली गई, जिसमें में भगवा ध्वजों से सजे वाहन शामिल हुए। वाहन रैली शनिवार दोपहर 4 बजे आशापुरी चौराहा से शुरू हुई। यह मोदरान स्टेशन, मोदरान बाइपास और मोदरान गांव से होते हुए निबला कॉलोनी पहुंची और फिर आशापुरी चौराहा पर समाप्त हुई। रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखा गया। आयोजकों ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को आशापुरी राजकीय विद्यालय, मोदरान स्टेशन में आयोजित होगा। इसमें मुख्य वक्ता विभाग सेवा प्रमुख भूपेंद्र सोलंकी होंगे। कार्यक्रम के दौरान सारणेश्वर धाम के ब्रह्मचारी शंकरस्वरूप महाराज, संत गोपाल भारती महाराज, जयंतविजय, आनंददास महाराज और पथमेड़ा के अशोक महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। 1 फरवरी को सुबह 8 बजे कलश यात्रा सुबह 10 बजे विराट हिंदू सम्मेलन और दोपहर 12 बजे भोजन-प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *