प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल और आंध्र प्रदेश के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10.30 बजे केरल के तिरुवनंतपुरम के पास मौजूद विझिनजाम इंटरनेशनल सी-पोर्ट पहुंचेगे। पीएम यहां 8900 करोड़ की लागत से बने विझिनजाम इंटरनेशनल डीप सी-वाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। ये देश का पहला सेमी ऑटोमैटिक ट्रांस शिपमेंट पोर्ट है। इसे भारत के समुद्री व्यापार को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए बनाया गया है। केरल के कार्यक्रम के बाद पीएम आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3.30 बजे अमरावती पहुंचेंगे। यहां कई 58 हजार करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। विझिनजाम इंटरनेशनल डीप सी-वाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट की 5 विशेषताएं आंध्र प्रदेश में 7 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन पीएम मोदी आंध्र प्रदेश में अमरावती कैपिटल सिटी के निर्माण कार्यों की रीलॉन्चिंग करेंगे। तिरुपति, श्रीकालहस्ती, मालाकोंडा और उदयगिरि किले जैसे धार्मिक और टूरिस्ट प्लेस तक आसान पहुंचे वाले 7 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी रेलवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इनमें शामिल हैं… प्रधानमंत्री मोदी 11240 करोड़ रुपए की लागत बनने वाले 5200 घर, विधानसभा, उच्च न्यायालय, सचिवालय और दूसरे प्रशासनिक भवन की आधारशिला रखेंगे। लैंड पूलिंग स्कीम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में अमरावती में 20400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 1281 किलोमीटर सड़कें शामिल होंगी। जो सेंट्रल मीडियन, साइकिल ट्रैक जैसी सुविधाओं वाली होगीं। इसके लिए 29 गांवों के किसानों से 38851 एकड़ जमीन टेक ओवर की गई है। इन किसानों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है। ……………………. पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मुंबई में WAVE समिट में PM मोदी: बोले- यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां युवा एक आइडिया के जरिए क्रिएटिव वर्ल्ड के साथ जुड़ेगा मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) को संबोधित करते हुए कहा, आज मुंबई में 100 से अधिक देशों के आर्टिस्ट, इंवेस्टर्स और पॉलिसी मेकर्स एक साथ एक ही छत के नीचे एकत्र हुए हैं। एक तरह से आज यहां ग्लोबल टैलेंट और ग्लोबल क्रिएटिविटी के एक ग्लोबल इको-सिस्टम की नींव रखी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… PM बोले- टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी भारत का भविष्य बदलेगी: AI को देश के लिए उपयोगी बनाएगी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि टैलेंट, टेम्परामेंट और टेक्नोलॉजी ही भारत के भविष्य को ट्रांसफॉर्म करेगी। हमारा मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भारत के लिए मददगार बनाना है। पूरी खबर पढ़ें…


