भास्कर न्यूज | बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आज प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में “मोदी की गारंटी” को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में बलोदा बाजार जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में सहायक एवं समग्र शिक्षक संवर्ग द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एकत्र होकर अपनी चार सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। धरना स्थल पर उपस्थित शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा घोषित मोदी की गारंटी के अंतर्गत सहायक शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होने से शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है।


