मोदी बिहार के बाद बंगाल में भी घुसपैठियों पर बोले:ये रोजगार छीन रहे, भारत में रहने नहीं देंगे; विकसित देशों में इनके खिलाफ मुहिम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता के दौरे पर हैं। PM ने यहां 5200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कुल 13.62 किलोमीटर लंबे तीन नए रूट का उद्घाटन किया। इसके अलावा PM ने 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनने वाले 6 लेन कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी। यह एक्सप्रेसवे 7.2 किलोमीटर लंबा होगा। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई हैं। इसके बाद जनसभा में PM मोदी ने कहा- भारत सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाया है। TMC, कांग्रेस समेत INDI अलायंस सत्ता के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है। विकसित देशों में घुसपैठियों के खिलाफ मुहिम चल रही है। भारत भी घुसपैठियों को ज्यादा नहीं सह सकता है। आपका एक वोट बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करा सकता है। 30 दिन तक जेल में रहने पर PM, CM और मंत्रियों को पद से हटाने का कानून बनाने वाले बिल पर PM ने कहा मुख्यमंत्री तक जेल से सरकार चलाते हैं। ये संविधान और लोकतंत्र का अपमान है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने TMC सरकार, भ्रष्टाचार और ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की। कार्यक्रम की 2 फोटो… PM मोदी के भाषण की 4 बड़ी बातें… 1. TMC सरकार: बंगाल को नई रोशनी की जरूरत है। यहां आजादी के बाद पहले कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी का लंबा दौरा देखा है। आज क्राइम और करप्शन TMC सरकार की पहचान बन गई। बंगाल कह रहा है TMC जाएगी तभी असली बदलाव आएगा। बंगाल को सत्ता परिवर्तन चाहिए, ऐसा परिवर्तन जहां सुशासन होगा। ये परिवर्तन सिर्फ भाजपा ला सकती है। TMC विकास की दुश्मन है। TMC सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़ने से इनकार कर दिया। TMC का मिशन भाजपा को रोकना है। 2. ऑपरेशन सिंदूर: ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने सीमा पार आतंकियों और आतंक के आकाओं के अड्डों को खंडहर में बदल दिया। ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान की आज भी नींद उड़ी हुई है। सेना को ताकत देने में बंगाल का बहुत योगदान है। गुलामी के दौर में इच्छापुर में डिफेंस मेन्युफैक्चरिंग का काम शुरू हुआ। कांग्रेस सरकार ने इस इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया। सेना को विदेश पर निर्भर कर दिया। 3. घुसपैठ: भारत सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाया है। जो लोग हमारे युवाओं को रोजगार छीन रहे हैं, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बना रहे हैं, बहन-बेटियों पर अत्याचार कर रहे हैं ऐसे घुसपैठियों को भारत में रहने नहीं देंगे। 4. एंटी करप्शन बिल: सरकार लोकसभा में एंटी करप्शन बिल लाई है। हमारे देश में किसी भी कर्मचारी को यदि पुलिस पकड़कर जेल में डालती है तो उसकी नौकरी चली जाती है। कोई मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रधानमंत्री जेल चला जाए तो उसके लिए कानून नहीं है। हालत तो देखिए आजकल ये लोग इतने गिरे हैं कि जेल से भी सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। TMC का मंत्री शिक्षक भर्ती में आज तक जेल में है, तब भी वो कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे। TMC के एक और मंत्री पर गरीबों के राशन लूटने का आरोप है। ये भी जेल जाने के बाद कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे। CM तक जेल से सरकार चलाते हैं। ये संविधान और लोकतंत्र का अपमान है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और भाषण से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *