मोदी बोले- हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड लगाएं:वही खरीदें जिसमें देशवासी का पसीना हो, भारतीय सामान खरीदकर GST कटौती का फायदा उठाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को एमपी के धार में कहा, “ये नया भारत है। ये परमाणु धमकी से नहीं डरता। हम घर में घुसकर मारते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने कहा, “धार की धरती पराक्रम की धरती है। मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था।” पीएम ने बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। यहां खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया। साथ ही राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की। पीएम मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया… 5F की थीम पर काम करेगा पीएम मित्र पार्क

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *