छत्तीसगढ़ समेत देशभर के 75 शहरों में 21 सितंबर को मोदी मैराथन होगा। मैराथन के बाद मोदी देश के 6 लाख युवाओं से वर्चुअली जुड़ेंगे। भाजयुमो के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस मैराथन के बाद पीएम मोदी युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। छत्तीसगढ़ में मोदी मैराथन रायपुर शहर में आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। दरअसल, 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसे भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है। इस दिन शहरों में साफ- सफाई के साथ ही दूसरे अन्य सेवा के काम किए जाएंगे। ये होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी या कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता शामिल हो सकता है। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी सुनील बंसल कर रहे हैं। पिछले दिनों भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश भर के युवा मोर्चा के अध्यक्षों को मोदी मैराथन में 8 से 10 हजार युवाओं को शामिल करने का टास्क दिया गया है।


