मोदी सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने संबंधी किया जागरूक

भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की नौजवानों के प्रति सोच और उसे धारातल पर उतारने के लिए किए जा रहे प्रयासों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने भाजपा युवा मोर्चा अमृतसर के जिला अध्यक्ष व भाजपा विपक्षी दल के नेता पार्षद गौरव गिल की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं तथा युवा मोर्चा में नए शामिल हुए नौजवानों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उनके साथ राकेश गिल, केन्द्रीय विधानसभा इंचार्ज डॉ. राम चावला, सतपाल डोगरा, विक्की कपूर आदि भी उपस्थित थे। जिला प्रधान संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा देश भर में पिछले 11 वर्षों में लिखी गई विकास गाथा, देश के इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर दर्ज हो गई है। इस को जन-जन तक पहुंचाने का काम हम सब मिलकर करेंगें और युवा मोर्चा इसमें अहम योगदान निभाएगा। मोदी सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते कहा यह हम सबका सौभाग्य है नरेंद्र मोदी के रूप में यशस्वी प्रधानमंत्री मिला है।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *