भीलवाड़ा भाजपा जिला संगठन एवं महिला मोर्चा के सानिध्य में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में ‘महिला लाभार्थी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं,अर्थव्यवस्था की ग्रोथ इंजन संवाद को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने महिलाओं के प्रति नजरिया बदला है। उन्होंने कहा, आज की महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की ग्रोथ इंजन हैं। ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाएं अब रोजगार मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बन रही हैं। हर बूथ महिला मजबूत’ अभियान का आगाज राठौड़ ने बजट का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले बजट में महिला उत्थान के लिए 6% राशि आरक्षित थी, जो पिछले वर्षों की तुलना में 37% अधिक है। उन्होंने ‘हर बूथ महिला मजबूत’ अभियान का आगाज करते हुए कहा कि अब हर बूथ पर 11 महिला कार्यकर्ताओं की टीम पार्टी के विजन और राष्ट्र निर्माण की भावना को घर-घर पहुंचाएगी। परिवारवाद नहीं, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिले टिकट भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने महिलाओं को शक्ति का रूप बताते हुए कहा कि भाजपा सत्ता और संगठन दोनों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करती है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि आगामी चुनावों में टिकट केवल सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को ही दिया जाना चाहिए, न कि किसी नेता या परिवार की महिला को। मेवाड़ा ने हाल ही में आयोजित स्वदेशी मेले की सफलता के लिए महिला मोर्चा की सराहना की। भीलवाड़ा पहुंचने पर किया स्वागत इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पहली बार भीलवाड़ा आगमन पर राखी राठौड़ का तलवार, शील्ड, राधा-कृष्ण की तस्वीर, और शॉल-दुपट्टा पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंदु बंसल एवं सावित्री शर्मा ने किया। इनकी रही मौजूदगी पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया,पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत (युवा मोर्चा),अंजू मिश्रा,पिंकी मान्डावत, संभाग प्रभारी वनिता जेमन, जयपुर जिलाध्यक्ष अनुराधा कचोलिया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, मंजू चेचानी, आरती कोगटा, ललिता कंवर, लाभार्थी संवाद सहसंयोजक नेहा नागर, अभिश्रुत्रा सोलंकी, रागिनी गुप्ता, मीनाक्षी नाथ, सुमित्रा पोरवाल, रेखा शर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


