मोनालिसा के डायरेक्टर रेप केस में गिरफ्तार:युवती का आरोप- सनोज मिश्रा ने हीरोइन बनाने का लालच दिया; 3 बार अबॉर्शन कराया

मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा (45) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोनालिसा मध्यप्रदेश के महेश्वर की रहने वाली है। प्रयागराज महाकुंभ में वह माला बेचने के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उसे फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था। 28 साल की एक महिला ने सनोज मिश्रा पर रेप, हमला, अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। वह पिछले 4 साल से मिश्रा के साथ मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला का आरोप है कि उसे 3 बार जबरन गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया गया। 18 फरवरी, 2025 को डायरेक्टर उसे दिल्ली के नबी करीम इलाके में स्थित होटल शिवा ले गया। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब उसने शादी करने का वादा पूरा नहीं किया, तो पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर से अबॉर्शन से जुड़े मेडिकल दस्तावेज भी बरामद किए हैं। हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी
दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका पहले ही खारिज कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने 30 मार्च, 2024 को गाजियाबाद से सनोज मिश्रा (45) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता है। पीड़िता बोली- डायरेक्‍टर ने आत्‍महत्‍या की धमकी दी
28 साल युवती ने शिकायत में बताया- साल 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए डायरेक्टर सनोज से पहचान हुई थी। उस समय मैं झांसी में रहती थी। कुछ समय तक हमारे बीच बातचीत होती रही। डायरेक्टर ने 17 जून, 2021 को फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचा है। जब सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मैंने मिलने से इनकार किया, तो उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। डर की वजह से मैं उससे मिलने चली गई। अगले दिन 18 जून, 2021 को उसने फिर फोन किया और मुझे रेलवे स्टेशन बुलाया। नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया, वीडियो-फोटो भी बनाए
पीड़िता का कहना है कि झांसी से सनोज मिश्रा उसे रिसॉर्ट ले गया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। यही नहीं, वीडियो-फोटो भी बना लिए। धमकी दी कि अगर विरोध किया, तो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगह बुलाकर रेप किया। उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी दिया। इसी उम्मीद में वह मुंबई आ गई और सनोज के साथ रहने लगी। इस दौरान उसने कई बार मारपीट भी की। पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने 3 बार गर्भपात भी कराया। फरवरी, 2025 में उसे छोड़ दिया। ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा को दिया ऑफर
महाकुंभ- 2025 के दौरान वायरल हुई मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ऑफर की थी। इसके बाद से ही वह सुर्खियों में आ गए थे। ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा अनुपम खेर की बेटी का किरदार निभाएंगी। एक महीने पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। रिजवी ने कहा था- मिश्रा कई लड़कियों को फंसा चुके
गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर करने के बाद सुर्खियों में आए सनोज मिश्रा से जुड़े विवाद भी सामने आने लगे थे। उनकी पिछली फिल्म के प्रोड्यूसर वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी ने तो यहां तक आरोप लगाए थे कि मिश्रा शराबी हैं। वह मोनालिसा से पहले कई लड़कियों को फंसा चुके हैं। अब आदिवासी लड़की का फायदा उठाना चाहते हैं। इस पर सनोज ने भास्कर से कहा था- मैंने एक साल पहले “द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल” फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में वसीम रिजवी मेरे साथ पार्टनर थे। पार्टनरशिप में होने के बाद भी फिल्म से जुड़ी सारी डील रिजवी ने खुद ही कर ली। इसके बाद पिक्चर को बेचकर जो भी पैसा मिला, वो लेकर फरार हो गया। मोनिलिसा के घर वाले बोले- हमें FIR की जानकारी नहीं
मोनालिसा के बड़े पिता विजय भोंसले का कहना है कि हमें डायरेक्टर सनोज मिश्रा के मामले की कोई जानकारी नहीं है। हमारी तरफ से मोनालिसा की इंदौर में पढ़ाई के साथ फिल्म संबंधी ट्रेनिंग चल रही है। हमारे लिए तो डायरेक्टर एक अच्छे इंसान है। हमें ऐसी कोई शिकायत नहीं है। अगर कोई समस्या आएगी तो सरकार और मीडिया को बताएंगे।
———————– ये खबर भी पढ़ें- मोनालिसा बोलीं- वसीम रिजवी अफवाह न फैलाएं महाकुंभ में चर्चा में आई मोनालिसा इन दिनों एक्टिंग सीख रही हैं। प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिजवी ने कहा- ‘मोनालिसा को वह बर्बाद कर देगा। सनोज मिश्रा ने आदिवासी परिवार का फायदा उठाया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *