मोबाइल एसेसरीज बेचने वाली दुकान के गोदाम से सामान चुराने का मामला सामने आया है। इसको लेकर व्यापारी की और से उदय मंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। थाने में दी रिपोर्ट में अमन भंडारी ने बताया कि उनकी एक दुकान राय बहादुर बाजार प्रथम तल पर है। इस दुकान में 8-9 कर्मचारी काम करने के लिए रखे हुए हैं। दुकान में पिछले लंबे समय से मोबाईल कंपनी के मोबाइल एसेसरीज का विक्रय किया जाता है। उसके लिए एक गोदाम भी रखा गया है। जो चांद शाह तकिया रोड रिया कलेक्शन वाली बिल्डिंग के तीसरे माले पर है। पिछले कुछ समय से मोबाइल कंपनी और अन्य कंपनी का माल स्टॉक में कम आ रहा था, जिसका संदेह होने पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके गोदाम का कैमरा बंद है। दुकान में काम करने वाले स्टाफ अक्षय और उसके भाई अक्षय की ओर से गोदाम में लाइट के कनेक्शन को बंद कर दिया जाता था। इस पर इस बिल्डिंग में स्थित रिया कलेक्शन के सीसीटीवी कैमरा को चेक किया तो पता चला कि उसकी दुकान में काम करने वाले पंकज नाम का कर्मचारी रात में गोदाम में आता जाता दिखाई दे रहा है और माल की चोरी कर अपने भाई को माल का कार्टून देते दिखाई दे रहा है। इस तरह से लाखों रुपए का माल गोदाम से पंकज और उसके भाई अक्षय ने चोरी कर दिया है।


