मोबाइल चोरी करने के दौरान लोगों ने युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

भास्कर न्यूज | खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चन्द्रकोना रोड के डेली मार्केट इलाके में लोगों एक युवक को मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूटा। उन्होंने युवक की पिटाई की और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया। मालूम हो कि बाजार में लोग खरीदारी करने में काफी व्यस्त थे। इस दौरान युवक एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़ा। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूटा। उत्तेजित लोगों ने उसकी पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंची। भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने लेकर गई। मामले की जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *