मोबाइल चोरी कर फोन पे से निकाले रुपए:एक नामजद सहित 2 के खिलाफ मामला दर्ज

हनुमानगढ़ जिले में दो लोगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद उस मोबाइल के जरिए फोन पे एप से करीब सवा लाख रुपए अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल चोरी करने के बाद से दोनों गायब हैं। मोबाइल फोन मालिक की ओर से टाउन थाने में एक नामजद और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। टाउन पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि नारायणदास (58) पुत्र चुन्नीराम कुम्हार निवासी वार्ड 37, गुरुनानक पार्क के पास, टाउन ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पास वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन था। 13 दिसम्बर 2024 की रात को कमल निवासी पारीक कॉलोनी, टाउन और अन्य एक व्यक्ति उसका मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। उसके बाद से दोनों गायब हैं। काफी तलाश करने पर भी दोनों नहीं मिले। मोबाइल फोन चोरी करने के बाद इन्होंने उसके फोन पे से एक लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कमल और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *