मोबाइल चोरी के बाद खाते से 1.60 लाख की ठगी:नया मोबाइल लेने पर पता चला, फोन-पे से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए रुपए

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1 लाख 60 हजार रुपए निकाल लिए गए। चंदन नगर पुलिस ने शनिवार को रामचंद्र प्रजापत, निवासी डी सेक्टर, राजनगर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित रामचंद्र क्लॉथ मार्केट में प्यून का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को उनका मोबाइल चोरी हो गया था। इसके अगले दिन उन्होंने नया मोबाइल खरीदा और उसमें वही सिम कार्ड डाला। इसके बाद जब उन्होंने फोन-पे ऐप के माध्यम से अपना बैंक खाता चेक किया, तो खाते से 1 लाख 60 हजार रुपए गायब पाए गए। रामचंद्र ने जब फोन-पे की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक की, तो पता चला कि पहला ट्रांजेक्शन सिंहासा वाइन शॉप पर हुआ था। इसके बाद अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए। घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिवार को दी और फिर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद चंदन नगर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *