रांची | करमटोली चौक के पास शुक्रवार देर शाम एक युवक से मोबाइल झपटकर भाग रहे दो आरोपी को पुलिस पकड़कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए आरोपियों के नाम रोहन कुमार आैर धनराज कुमार है। दोनों कोकर के रहने वाले हैं। करमटोली चौक के पास राजकुमार महतो पैदल ही अपने मोबाइल पर बातचीत करते हुए जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दोनों अपराधी पहुंचा, आैर हाथ से झपटकर भागने लगा। हालांकि, दोनों मौके पर ही पकड़े गए।


