मोबाइल छीन भागते 2 स्नैचर राहगीरों की मदद से काबू

अमृतसर| बटाला रोड सेलिब्रेशन मॉल के पास व्यक्ति से मोबाइल स्नैचिंग करते 2 युवकों को राहगीरों की मदद से काबू किया गया। लोगों आधे घंटे तक दोनों स्नैचरों की धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्नैचरों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पीड़ित ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया मगर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में रखा है। घटना बुधवार की रात साढ़े 10 बजे की है। शिवाला बाग भाइयां पुलिस चौकी के इंचार्ज शिव कुमार ने बताया कि पीड़ित ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई, लेकिन यह अपराधी हैं तो इनके खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *