मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:सिरोही और जोधपुर इलाके में चोरी करने की कई वारदात कबूली

सिरोही सदर थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरियां चुराने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पालड़ी एम कस्बे के पास स्थित एक मोबाइल टावर के राउटर का ताला तोड़कर दो बैटरियां चोरी होने के मामले में की गई है। एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि एटीसी कंपनी के टेक्नीशियन शिवपाल सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी दूजोड़, सीकर ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि कंपनी के पालड़ी आर स्थित मोबाइल टावर के राउटर का ताला तोड़कर बैटरियां चुराई गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान पुलिस को एक पिकअप वाहन में संदिग्ध रूप से घूमते दो व्यक्ति मिले। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। गहन पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अब तक पालड़ी एम थाना क्षेत्र के बागसिन, वेरा विलपुर और जोधपुर के ओसियां, लोहावट, देचू से भी मोबाइल टावरों की बैटरियां चुरा चुके हैं। पुलिस ने जोधपुर के चामू थाना के सुख मंडला निवासी रावल सिंह (21) पुत्र अमान सिंह और फलोदी के लोहावट के पीलवा निवासी खेत सिंह (24) पुत्र राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *