मोबाइल टावर से 5 लाख की चोरी का खुलासा:बैटरी और कॉपर केबल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

रोहिड़ा पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी और अन्य सामान चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त वाहन के साथ चुराया हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी के अनुसार, नरसिंह मोबाइल कम्युनिकेशन के सुपरवाइजर ने रोहिड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वे पिछले 5 साल से कंपनी में कार्यरत हैं। निर्माणाधीन मोबाइल टावर में अमर राजा बैटरी बैंक कंपनी की 24 बैटरी सेल लगाई गई थीं। टावर पर रमेश कुमार और उनके दो साथी काम कर रहे थे। 31 जनवरी को दोपहर लगभग 2 बजे जब सुपरवाइजर टावर पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि वहां से 24 बैटरी सेल, एक जनरेटर बैटरी सेल और 70 एसक्यू एमएम की कॉपर केबल गायब थी। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर के पदमपुर से 28 वर्षीय रामकुमार पुत्र श्योपत राम और हनुमानगढ़ से 22 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र रामकुमार जाट को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से चोरी का सामान और इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *