कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड स्थित नरेंद्र मोबाइल दुकान में 20 नवंबर की रात करीब 3:30 बजे चोरी हुई थी। एक शातिर चोर दुकान में घुसकर सीसीटीवी कैमरों को ढका और कुल 45,800 रुपए कीमत के 5 मोबाइल चुरा लिए। दुकान मालिक नरेंद्र साहू ने अगले दिन कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत पर धारा 331(4),(05) के तहत कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी दिनेश कुमार मंडावी (21) को कोंडागांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चोर दुकान में टीना शेड तोड़कर घुसा था। जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


