मोबाइल नहीं देने पर दोस्त को काट-डाला:24 घंटे में 3 मर्डर; भिलाई में पुरानी रंजिश में 2 को गोदा चाकू, बिलासपुर में एक मौत

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 3 युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बिलासपुर में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में युवक ने दोस्त के सीने पर चाकू गोद दिया। वहीं दुर्ग जिले के नेवई में पुरानी रंजिश में 2 युवकों का मर्डर हो गया। दोनों ही घटना शुक्रवार रात की है। बिलासपुर में शुक्रवार की रात गणेश रजक ने अपने दोस्त दीपक से मोबाइल मांगा, देने से मना करने पर गणेश ने बीच बाजार उसकी जान ले ली। बिलासपुर SSP ने ASI गजेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया है। साथ ही थाना प्रभारी विवेक पांडेय को लाइन अटैच किया है। पीड़ित ने अपनी हत्या से पहले सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। एएसआई गजेंद्र शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल जांच (एमएलसी) तो कराई, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही की वजह से 8 अगस्त 2025 को दीपक साहू की हत्या कर दी गई। पहला केस- पहला मामला बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। रक्षाबंधन पर्व से पहले ये वारदात थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। हमले के बाद दीपक साहू (22) खून से लथपथ सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले दोनों दोस्त कांवड़ यात्रा में जल चढ़ाने एक साथ झारखंड के बैद्यनाथ धाम गए थे। वहीं से विवाद शुरू हुआ था। दीपक के मोबाइल को गणेश रख लिया था। चाकू लेकर नशे में दोस्त को ढूंढ रहा था आरोपी टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि, आरोपी गणेश रजक डोंगाघाट का रहने वाला है। मृतक दीपक पचरीघाट के पास रहता था। गणेश रजक शुक्रवार रात शराब के नशे में दीपक साहू को ढूंढ रहा था। तभी उसे पता चला कि दीपक ज्वाली पुल चौक स्थित यादव होटल के पास है। जानकारी मिलते ही गणेश वहां पहुंच गया। रात करीब साढ़े 9 बजे दीपक होटल के पास खड़ा था। तभी गणेश ने उससे अपना मोबाइल मांगा, जिस पर दीपक ने उसे मोबाइल देने से मना कर दिया। इतने में गणेश ने चाकू निकाल लिया और दीपक के सीने में ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दीपक जमीन पर गिर गया। वहीं, भीड़ जुटते देखकर आरोपी गणेश वहां से भाग निकला। अस्पताल ले जाते दीपक की हुई मौत इस वारदात के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह दीपक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई। इधर, हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी गणेश को शनिचरी बाजार में घेराबंदी कर पकड़ लिया। थाने से महज 100 मीटर दूर बीच बाजार में हुई वारदात बता दें कि जिस जगह पर चाकूबाजी और हत्या की वारदात हुई है, वह सिटी कोतवाली थाने से महज 100 मीटर दूरी पर है। रक्षाबंधन पर्व के चलते बाजार में भीड़ भी थी। साथ ही व्यस्ततम मार्ग होने के कारण वहां लोगों की भीड़ जुटी थी। इसके बाद भी हमलावर युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। लोगों का कहना है कि दोनों आपस में बात कर रहे थे। फिर अचानक आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिससे लोगों को कुछ समझ नहीं आया। हत्या के बाद लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर जाने लगे। एएसआई सस्पेंड, टीआई लाइन अटैच इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने सहायक उपनिरीक्षक (ASI) गजेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया है और सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी विवेक पांडेय को लाइन अटैच किया गया है। एसएसपी ने साफ कहा है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरा केस- दूसरा मामला दुर्ग जिले के भिलाई थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार (8 अगस्त) की रात दशहरा मंच पर किसी बात को लेकर निखिल और डब्बू आपस में लड़ रहे थे। तभी निखिल ने डब्बू पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, बीच-बचाव करने आए तीसरे युवक को भी निखिल ने मार डाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों तो अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है दोनों के पेट में चाकू से वार के गहरे निशान थे। बताया जा रहा है 2 दिन पहले डब्बू और निखिल के पिता वेदभारती के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद में डब्बू ने उन्हें थप्पड़ मारा था। इसी रंजिश में यह हमला किया गया। दोनों के पेट पर लगी गंभीर चोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रवाना होने वाली थी। तभी 2 अन्य युवक घायल डब्बू को बाइक से लहूलुहान हालत में थाना लाए। डब्बू के पेट में चाकू से गंभीर चोट थी। उसे डायल 112 से जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस को दशहरा मंच के पीछे गौरव कोसरिया भी गंभीर रूप से घायल मिला। उसके पेट में भी चाकू का गहरा घाव था। उसे पुलिस वाहन से अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान डब्बू ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। ………………………………… छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दोस्त को चाकू गोदकर मार डाला, LIVE VIDEO:राजनांदगांव में अपने जन्मदिन के दिन ही किया मर्डर; शराब के नशे में हुआ था विवाद छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मर्डर का लाइव वीडियो सामने आया है। आरोपी ने अपने दोस्त की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अपने जन्मदिन के दिन ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या की वजह नशे में हुआ मामूली विवाद था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *