राजधानी में माेबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी काे लेकर ट्राई ने ड्राइव रिपाेर्ट जारी कर दी है। ड्राइव में बीएसएनएल, वाेडाफाेन, जिया, एयरटेल नेटवर्क यूजर्स में चलती काॅल के बीच आवाज गायब हाे जाना, काॅल ड्राप, काॅल कनेक्टिंग टाइम, डेटा डाउनलाेड परफार्म, डेटा अपलाेड का टेस्ट किया गया। 14-18 अक्टूबर तक चले इस ड्राइव में शहर का 508 किमी एरिया और 12 किमी मेट्राे रूट का एरिया कवर किया। जारी रिपाेर्ट में काॅल ड्राप और काॅल कनेक्ट हाेने से सबसे ज्यादा टाइमिंग लगने की समस्या बीएसएनएल नेटवर्क में देखने काे मिली। वहीं काॅल सेटअप रेट जियाे और वाेडाफाेन का नेटवर्क सबसे बेहतर रहा, हालांकि डेटा अपलाेड स्पीड में बीएसएनएल के बाद वाेडाफाेन में खराब रही। बीएसएनएल में 2.48, जियाे में 0.39, एयरटेल, वाेडाफाेन में 0.10 फीसदी काॅल्स ड्राॅप की समस्या काॅल सेटअप टाइम- 3जी, 2जी नेटवर्क पर बीएसएलएन काॅल्स सेटअप में सबसे ज्यादा टाइम लगा। इस नेटवर्क पर 3.33 सेकंड में वाइस काॅल लगी। वहीं एयरटेल में 1.90 सेकंड, जियाे नेटवर्क पर 0.69 और वाेडाफान में 0.39 सेकंड में काॅल कनेक्ट हुई। काॅल ड्राप रेट- काॅल ड्राप की समस्या सबसे ज्यादा बीएसएनएल नेटवर्क में है। इसमें बेंचमार्क यानि 2 फीसदी से ज्यादा काॅल ड्राप हुई। बीएसएनएल में 2.48 फीसदी काॅल ड्राप हुई। वहीं जियाे नेटवर्क पर 0.39 फीसदी, एयरटेल-वाेडाफाेन में 0.10 फीसदी काॅल्स ड्राप हुई। काॅल साइलेंस- 4जी,5जी नेटवर्क में काॅल के दाैरान अचानक आवाज सुनाई देना या सामने वाले यूजर काे आवाज नहीं आने का भी टेस्ट हुआ। इसमें एयरटेल और वाेडाफाेन में 0.24 फीसदी काॅल्स में यह समस्या हुई। वहीं जियाे में 0.12 फीसदी काॅल्स में प्राॅब्लस आई। 14 से 18 अक्टूबर के बीच हुआ था टेस्ट
ट्राई की टीम ने 14 से 18 अक्टूबर के बीच यह ड्राइव टेस्ट किया था। इसमें शहर का 508 किमी के साथ 12 किमी मेट्राे रूट काे कवर किया गया। इस दाैरान ट्राई टीम ने काॅल सेटअप, काॅल सेटअप टाइम, काॅल ड्राॅप रेट, काॅल साइलेंस के साथ डेटा अपलाेड और डाउनलाेड की क्वालिटी जांच की गई। बीएसएनएल में 2.48, जियाे में 0.39, एयरटेल, वाेडाफाेन में 0.10 फीसदी काॅल्स ड्राॅप की समस्या सामने आई। ड्राइव की रिपाेर्ट काॅल कनेक्ट सक्सेस रेट
ड्राइव टेस्ट में जियाे और वाेडाफाेन का काॅल कनेक्ट रेट 100 फीसदी आई, यानि ड्राइव के दाैरान इन दाेनाें नेटवर्क से सभी काॅल्स कनेक्ट हुई। इसके अलावा एयरटेल में 99.90 और बीएसएनएल में 98.92 फीसदी काॅल्स कनेक्ट हुई। डेटा डाउनलाेड परफार्मेंस… डेटा डाउनलाेड में सबसे कम स्पीड बीएसएनएल और वाेडफाेन में रही। बीएसएनएल में 3.12 एमबीपीएस और वाेडाफाेन में 32.40 एमबीपीएस की स्पीड रही। वहीं एयरटेल में औसत डाउनलाेड स्पीड 216.92 एमबीपीएस और जियाे में 356.68 एमबीपीएस की रही। इसके अलावा डेटा अपलाेड में बीएसएनएल में 2.37 एमबीपीए, वाेडाफाेन में 14.27, एयरटेल में 44.83 और जियाे में 46.17 एमबीपीएस की औसत स्पीड देखने काे मिली।


