मोबाइल पर सोशल हो रहे युवा:15-24 उम्र के 90 प्रतिशत युवाओं के पास स्मार्टफोन, दिनभर में 70 फीसदी समय सोशल मीडिया पर खर्च कर रहे

राजस्थान के किशोरों और युवाओं के लिए मोबाइल फोन अब सिर्फ संचार का साधन नहीं रहा, यह मनोरंजन, सोशल मीडिया और मैसेजिंग की दुनिया बन गया है। जनवरी से मार्च के बीच प्रदेश के 1.74 लाख लोगों पर किए गए सर्वे में यह सामने आया कि 24 वर्ष तक के 98% युवा और किशोर अपना 70% समय मोबाइल पर सोशल मीडिया पर मनोरंजन और मैसेजिंग में ​बिता रहे हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के दूरसंचार सर्वे में यह भी सामने आया कि मोबाइल उपयोग के मामले में राजस्थान के युवा राष्ट्रीय औसत से आगे निकल चुके हैं। राजस्थान में 15-24 वर्ष आयु वर्ग के 89.9% युवा स्मार्टफोन उपयोग करते हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 88.4% है। वहीं कई देशों में इसका दुष्प्रभाव को देखते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन लगा दिया है। हाल में ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन का सख्त कदम उठाया है, जो 10 दिसंबर से प्रभावी होगा। मोबाइल की लत बढ़ी, लड़कों में उपयोग ज्यादा 60.9% के पास खुद का मोबाइल फोन है राजस्थान में 15-24 वर्ष आयु वर्ग में (राष्ट्रीय औसत 67.8%) कारण- परिजन बच्चों को फोन देने में झिझक नहीं रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल रखने में लड़कियां-लड़कों से पीछे हैं, लेकिन इंटरनेट उपयोग में कई बार लड़कियां आगे निकल रही हैं। लगभग हर हाथ में स्मार्टफोन….24 साल तक के
95.9% युवा स्मार्टफोन उपयोग करते हैं, 3.3% फीचर फोन रखते हैं इंटरनेट यूज में लड़कियां भी आगे 88.6% लड़कियां इंटरनेट का उपयोग कर रही हैं 15-24 वर्ष की (राष्ट्रीय औसत 89.1%), ग्रामीण में 88.3%, शहरी क्षेत्रों में 89.4% 90.7% लड़के हर दिन इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं 15-24 वर्ष के (राष्ट्रीय औसत 92.9%) शहरी क्षेत्र में यह आंकड़ा 95.6%, ग्रामीण में 88.4%। प्रदेश में देश से 0.6 मोबाइल उपयोग ज्यादा हो रहा राजस्थान – ग्रामीण 97.5% शहरी 97.9% देश – ग्रामीण 96.9% शहरी 97.3% कुल – राजस्थान 97.6% देश 97%

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *