मोबाइल लूटकर भाग रहा था युवक, लोगों ने पकड़ा

रांची | अरगोड़ा स्टेशन के बाहर एक युवक से मोबाइल लूटकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी का नाम गोलू लोहरा है आैर वह कडरू स्थित लोहरा कोचा का रहने वाला है। वहीं पीड़ित युवक का नाम तौफिक अंसारी है आैर वह लोहरदगा के भंडरा का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया है कि वह सुबह लोहरदगा से ट्रेन पकड़कर दुकान का सामान खरीदने के लिए रांची पहुंचा था। जैसे ही स्टेशन के बाहर निकल कर डेली मार्केट की आेर बढ़ा, एक युवक आया और धमकाते हुए मोबाइल लूट लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *