मोबाइल लूटपाट में एक आरोपी जेल, दूसरा बाल सुधार गृह:राजनांदगांव में 10 हजार का मोबाइल छीनने वाले आरोपियों में एक नाबालिग; दोनों अरेस्ट

राजनांदगांव में मोबाइल छीनकर भागने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को जेल भेजा गया है, जबकि दूसरा नाबालिग होने के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया है। घटना 1 फरवरी की है, जब बालोद जिले के रेंगाकठेरा निवासी 25 वर्षीय चंद्रप्रकाश सोनवानी से मोहारा शराब भट्ठी के पास दो लोगों ने 10 हजार रुपये कीमत का विवो मोबाइल छीन लिया था। पीड़ित की शिकायत पर बसंतपुर थाने में धारा 394 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी राहुल कैवर के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। न्यायालय ने आरोपी राहुल कैवर को जेल भेजने का आदेश दिया, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड के आदेश पर उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *