मोबाइल वैन से दी राष्ट्रीय लोक अदालतों की जानकारी:खैरथल-तिजारा में 2026 की चार अदालतों का कार्यक्रम बताया गया

किशनगढ़बास में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल-तिजारा के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रनवीर सिंह के निर्देशानुसार पीएलवी सूरजभान कछवाहा एवं गुलाब शर्मा ने मोबाइल वैन के माध्यम से यह जानकारी दी। लोक अदालतों के बारे में जानकारी दी गई इन शिविरों में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि ये अदालतें मार्च, मई, सितंबर और दिसंबर महीने के दूसरे शनिवार को आयोजित की जाएंगी। वर्ष 2026 में 14 मार्च को पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, फिर द्वितीय 9 मई 2026 को, तृतीय 12 सितंबर 2026 को और चतुर्थ 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। मोबाइल वैन ने ग्राम बम्बोरा, डोंगड़ा, खानपुर मेवान, मूसाखेड़ा, न्याणा और बिदरका में शिविर लगाए। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को लोक अदालतों के लाभ, त्वरित न्याय प्राप्त करने के तरीके और निशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *