मोबाइल हुआ चोरी, खाते से निकाले 54 हजार रुपए:मोबाइल के कवर में आधार कार्ड भी था, अकाउंट में बचे मात्र एक रुपए

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक नया साइबर ठगी का मामला सामने आया है। गुमो निवासी राजेश शर्मा की पत्नी के बैंक खाते से 54,200 रुपए की अवैध निकासी की गई है। 12 अप्रैल को राजेश का मोबाइल फोन उनके घर से चोरी हो गया। मोबाइल के कवर में उनकी पत्नी का आधार कार्ड भी था। घर में शादी के कारण वे तुरंत थाना में शिकायत नहीं कर पाए। एक्सिस बैंक के एक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए 22 अप्रैल को जब राजेश इंडियन बैंक में पैसे निकालने गए, तब उन्हें पता चला कि खाते में सिर्फ 1 रुपया बचा है। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि 15 और 16 अप्रैल को उनके खाते से एक्सिस बैंक के एक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। बैंककर्मियों की सलाह पर राजेश ने तिलैया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर ठगी के इस मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *