मोशन ने जेईई मेन के लिए लॉन्च की दो पुस्तकें और टेस्ट सीरीज

कोटा| जेईई मेन की अंतिम चरण की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मोशन एजुकेशन ने शनिवार को दो नई पुस्तकें-जेईई मैन फ़ाइनल पंच और जीईई मैन पीवायक्यू 5 एक्स और पावर अप होम टेस्ट सीरीज़-2026 का विमोचन मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने किया। यह पुस्तकें स्मार्ट और फोकस्ड तैयारी को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं, ताकि विद्यार्थी कम समय में ज्यादा प्रभावी रिविजन कर सकें और परीक्षा हॉल में अधिकतम स्कोर कर पाएं। विजय कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की अंतिम तैयारी में स्मार्ट वर्क निर्णायक भूमिका निभाता है। इस चरण में अधिक पढ़ने से ज्यादा जरूरी सही चीज पढ़ना और सही सवालों पर प्रैक्टिस करना है। ये पुस्तकें उन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। ‘ फ़ाइनल पंच’ जहां अंतिम दौर के लिए अनिवार्य रीविजन टूल के रूप में काम करेगी, वहीं ‘पीवायक्यू 5 एक्स’ विद्यार्थियों को परीक्षा में पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के माध्यम से एग्जाम पैटर्न समझने और अंक बढ़ाने में मदद करेगी। डिप्टी डायरेक्टर निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि‘जीईई मैन पीवायक्यू 5 एक्स’ में कुल 716 पृष्ठ हैं। यह किताब पहले के वर्षों में पूछे गए प्रश्नों पर आधारित है, लेकिन सामान्य पीवाईक्यू बुक से अलग इसकी खास अवधारणा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *