मोहन बड़ोदिया में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार:आरोपियों से नकदी व आभूषण बरामद, मोटरसाइकिल भी जब्त

शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का माल बरामद करने में सफलता पाई है, जिसमें चांदी के आभूषण, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल शामिल है। थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि यह चोरी 28 जनवरी 2026 को दोपहर में हुई थी। फरियादी अब्दुल वहीद अंसारी, निवासी जुना हाट, मोहन बड़ोदिया के घर में अज्ञात चोरों ने गोदरेज का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद चुराए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये थी। इस संबंध में मोहन बड़ोदिया थाने में धारा 331(1) और 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और गहन पूछताछ के आधार पर पीरूशाह पिता हबीब शाह और रेहान पिता रज्जाक शाह को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उन्होंने चोरी के आभूषण इमरान पठान पिता कमर पठान को दिए थे। पुलिस ने आरोपियों से 45,200 रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी के साथ-साथ 25 हजार रुपये कीमत की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की। इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे अन्य चोरी के मामलों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *