मोहन भागवत कल मैहर आएंगे, पुलिस हाई अलर्ट पर:सुरक्षा के मद्देनज़र होटल और लॉज की चेकिंग शुरू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के 4 अक्टूबर को होने वाले मैहर दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पुलिस ने शहर भर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। मोहन भागवत सुबह ट्रेन से मैहर पहुंचेंगे। यहां संघ कार्यालय में विश्राम के बाद मां शारदा मंदिर के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे सतना रवाना होंगे। उनके दौरे से पहले कोतवाली पुलिस ने शहर के सभी होटल, लॉज और धर्मशालाओं की चेकिंग शुरू कर दी है। संचालकों से कहा गया है कि वे होटल में ठहरने वाले हर अतिथि का पूरा ब्योरा नाम, पता, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। यह जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं। पुलिस ने चेतावनी दी कि किसी भी होटल या लॉज में संदिग्ध व्यक्ति, आपत्तिजनक सामग्री या ड्रोन कैमरे की जानकारी मिलते ही तुरंत थाना पुलिस को सूचित करना अनिवार्य होगा। देखिए पुलिस चेकिंग की तस्वीरें रूट और कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता इंतजाम सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस कार्यक्रम स्थल और उनके रूट मार्ग पर स्थित सभी दुकानों और मकानों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई चूक न हो, इसके लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *