मोहम्मद सालिम जाफरी युवा बिजनेस लीडर:जिम्मेदारी को अवसर में बदला; IIM अनुभव के बाद डिसिप्लिन पर रियल एस्टेट के भविष्य को लेकर साफ नजरिया

मोहम्मद सालिम जाफरी उन युवा बिजनेस लीडर्स में शामिल हैं जिन्होंने परिस्थितियों को चुनौती नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार किया। पिता के निधन के बाद उन्होंने आसमां बिल्डर्स एंड कोलोनाइजर्स में बतौर डायरेक्टर कमान संभाली और कम समय में अपने नेतृत्व की अलग पहचान बनाई। वे मानते हैं कि रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से बदल रहा है और आने वाले समय में एआई इस क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाएगा। प्रोजेक्ट प्लानिंग, प्रेजेंटेशन, डेटा एनालिसिस और कस्टमर कम्युनिकेशन जैसे कई आयामों में एआई एक प्रभावी टूल साबित हो सकता है। हालांकि, वे यह भी कहते हैं कि आज का दौर पूरी तरह डिजिटल है, लेकिन सोशल मीडिया और लगातार स्क्रॉलिंग के कारण युवाओं में डिसिप्लिन की कमी देखी जा रही है। उनके अनुसार, बिजनेस में सफलता के लिए मजबूत विल पावर, समय प्रबंधन और अनुशासन अनिवार्य है। साथ ही वे युवाओं को आउटडोर गतिविधियों में रुचि लेने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हैं। दैनिक भास्कर और IIM इंदौर के लीडरशिप अनुभव को वे अपने करियर का महत्वपूर्ण निर्णय मानते हैं, जहां से उन्हें कई नई सीख और व्यापक दृष्टिकोण मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *