मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में भाजपा का दबदबा:जिला पंचायत चुनाव में 6 में से 5 सीटें जीतीं, कांग्रेस का 20 साल पुराना गढ़ टूटा

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के दो दशक पुराने वर्चस्व को समाप्त कर दिया है। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने 6 में से 5 सीटें जीत ली है। भाजपा की जिला अध्यक्ष नम्रता सिंह ने रिकॉर्ड 8,500 मतों के अंतर से जीत हासिल की। यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से इस क्षेत्र में कांग्रेस का एकछत्र राज था। भाजपा की सफलता का श्रेय नए नेतृत्व को दिया जा रहा है। हाल ही में नम्रता सिंह को जिला भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से पार्टी को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने कई महत्वपूर्ण सीटें जीती हैं। अविजित खडगांव और मोहला जिला पंचायत सीट भाजपा के खाते में गई। औंधी से भोजेश शाह, खडगांव से रेखा कोठारी, गोटाटोला से लखन कलामे और भोजटोला से नरसिंह भंडारी दूसरी बार विजयी हुए हैं। कांग्रेस को सिर्फ मानपुर की एक सीट मिली है। कांग्रेस के लिए यह हार बड़ा झटका है। पार्टी की आंतरिक गुटबाजी इस हार का प्रमुख कारण मानी जा रही है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में जीत से उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह जीत नए नेतृत्व की रणनीति और जनता के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *