मोहला-मानपुर में नक्सली दंपति ने किया सरेंडर:पति-पत्नी पर था 5-5 लाख का इनाम; कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में एक नक्सली दंपत्ति ने सरेंडर किया है। दोनों पति-पत्नी नक्सली पर 5-5 लाख का इनाम था। दोनों की मुलाकात संगठन में हुई थी, जहां उन्होंने शादी की। SP वायपी सिंह के मुताबिक, मदनवाड़ा क्षेत्र के ग्राम दोरदे निवासी पवन तुलावी और बीजापुर की रहने वाली पायके ओयाम ने गुरुवार को आत्मसमर्पण किया। नक्सली दंपति ने संगठन में हो रहे भेदभाव, सरकार की आकर्षक पुनर्वास नीति और बेहतर जीवन की आशा में यह कदम उठाया है। नक्सली गतिविधियों में सुधार बता दें कि पवन तुलावी उर्फ सोमलाल माड़ डिविजन के प्रेस यूनिट का कमांडर था। यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का केंद्र रहा है, लेकिन पुलिस और बटालियन की सक्रियता से स्थिति में सुधार आया है। कई बड़े वारदातों में शामिल थे अधिकांश नक्सली इस क्षेत्र से पलायन कर चुके हैं, हालांकि कभी-कभी उनकी गतिविधियां दिखाई देती हैं। इस हाई-प्रोफाइल सरेंडर से नक्सली संगठन को गहरा झटका लगा है, क्योंकि दोनों कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *