मोहल्लों में जर्जर पीसीसी सड़कों की नहीं हुई मरम्मत, रास्ते पर ही बहता है गंदा पानी

वार्ड नं-28बूथ : 4 जनसंख्या 7523 वोटर 5429 महिला 2666 पुरुष 2763 वार्ड नं-27बूथ : 4 जनसंख्या 9256 वोटर 4572 महिला 2213 पुरुष 2359 जर्जर सड़क व गंदगी की समस्या से जूझ रहे वार्ड वासी चास नगर निगम के वार्ड नंबर-28 में बिजली, पानी, सड़क और गंदगी की समस्या हावी है। वार्ड में कई ऐसे मोहल्ले हैं, जिसमें आज भी पोल पर ही बिजली के तार झूल रहे हैं। यहां पर अभी तक खंभा नहीं होने के कारण बांस के सहारे ही तार खींचा गया है। इन इलाकों में पीसीसी पथ जर्जर हो गए हैं। नियमित सफाई नहीं होने के कारण मुहल्लों के हर कोने पर कचरा का अंबार लगा रहता है। यहां पाइप लाइन बिछाने के बाद भी 20 प्रतिशत लोगों तक सप्लाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई मुहल्ले में प्रत्येक वर्ष जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। बरसात में मोहल्लों की सड़कों में होता है जलजमाव चास नगर निगम का वार्ड नंबर 27 आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। वर्ष 2010 के बाद से यहां की आबादी में बेतहाशा वृ​िद्ध हुई है। कई नए-नए गली मुहल्ले बन गए। बावजूद आज भी कई गलियों में पीसीसी सड़कें नहीं बनी और ना ही बिजली, पानी की सुविधाएं उपलब्ध है। ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं होने के कारण बरसात का पानी मुहल्लों की सड़कों में जलजमाव का रूप ले लेती है। कई बार लोगों को घुटने भर पानी से ही होकर आना-जाना करना पड़ता है। कई ऐसी सड़कें हैं जहां चार पहिया तो दूर बाइक भी नहीं घुस पाता है। गंदगी से वार्ड में बढ़ रहा है मच्छरों का प्रकोप जर्जर नालियों की वजह से गंदगी का है अंबार इस क्षेत्र की मुख्य समस्याएं
इस क्षेत्र की मुख्य समस्याएं
मेरा वार्ड मेरा अधिकार वार्ड स्कैन बोकारो | नगर निगम चुनाव के लिए मतदान को मात्र एक सप्ताह बचे हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे दावेदारों का प्रचार प्रसार और जनसंपर्क अभियान भी बढ़ता जा रहा है। वहीं जनता के मन में जनप्रतिनिधियों के बारे में सवाल उत्पन्न हो रहे हैं, कि आखिर इस बार उनका होने वाला जनप्रतिनिधि कैसा होगा, या फिर पूर्व की तरह ही इस बार के जनप्रतिनिधि सिर्फ खानापूर्ति ही करेंगे। चास नगर निगम बनने के बाद वार्ड नंबर-27 और 28 में कई स्थानों में जर्जर नालियां व सड़कें समस्या का कारण बनी हुई है। काम हुआ : कई पीसीसी पथ बने। स्ट्रीट लाइटें लगी। पानी का पाइप लाइन बिछाया गया। काम हुआ : यहां कई पीसीसी पथ बने। स्ट्रीट लाइट लगी। पाइप लाइन बिछाया गया। मोहल्ले : पटेल नगर, सरस्वती नगर, सरदार मुहल्ला, बाबा नगर के कुछ हिस्से शामिल है। चौहद्दी : उत्तर में प्रभात कॉलोनी, दक्षिण में एनएच, पूरब में चास ब्लॉक व पश्चिम में तेलीडीह रोड है। 5. वार्ड के मैदान में महीनों से बिजली पोल गिराकर छोड़ दिया गया है, लेकिन लगाया नहीं गया हैै। इससे परेशानी है 4. मोहल्ले में अभी भी पाइप लाइन बिछाने के बाद भी लगभग 20 प्रतिशत लोगों को कनेक्शन नहीं मिला है। 3. जर्जर नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे बरसात में सड़क ही नाली बन जाती है। 2. कई मुहल्लों की पीसीसी सड़कें काफी जर्जर हो चुकी है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं करवाया गया। 1. इस वार्ड के कई मोहल्लों में सड़क काफी संकीर्ण होने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है। 5. यहां पर कई स्थानों में अभी तक पाइप लाइन भी नहीं बिछा है। इस कारण सप्लाई पानी से लोग वंचित हैं। 4. गर्मी में बिजली कटौती से लोग काफी परेशान रहते हैं। विशेषकर बुजुर्ग व बच्चे परेशान होते हैं। 3. कई स्थानों पर बिजली पोल पर ही तार झूल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। 2. व्यवस्थित ढंग से नालियां नहीं बनने के कारण बरसात का पानी घरों में घुस जाता है। 1. कई मोहल्ले में सड़क ही नहीं बनी है। बरसात में इस कारण कीचड़मय सड़क से आवाजाही करना पड़ता है। मोहल्ले : तारानगर, बाबा नगर, तेलीडीह के कुछ हिस्से, फेरी मोहल्ला आदि हैं। चौहद्दी : उत्तर में सड़क, दक्षिण में आरके भवन, पूरब में बीएसएनएल ऑफिस व पश्चिम में कॉलोनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *