मोहारा वार्ड-47 में लगे दंत शिविर में कुल 91 लोगों ने मुफ्त में जांच कराई

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर के वार्ड 47 मोहारा में पार्षद आलोक श्रोती ने दंत शिविर का आयोजन किया। शिविर में छग डेंटल कॉलेज सुंदरा के डॉक्टर्स ने सेवा दी। इस दौरान वार्ड के 91 लोगों ने अपने दांतों की जांच कराई। पार्षद श्रोती ने बताया कि वार्डवासियों को सुविधा देने के लिए नि: शुल्क दंत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड के जागरूक निवासी परशुराम प्रजापति,देवकी देवांगन, मोहन तिवारी, लक्ष्मण प्रजापति, रामकुमार देवांगन, मीना सोनकर, सहित, पार्षद कार्यालय प्रभारी आरती देवांगन, लक्की देवांगन,पिंटू देवांगन, सोहन प्रजापति ने सहयोग दिया। शिविर में कोई भी गंभीर नहीं मिला। जांच में कुछ लोगों के दांतों में सड़न पाया गया। जिन्हें आगे के इलाज की जानकारी दी गई। लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जर्दा नहीं खाने की सलाह दी गई। वही सड़े दांत निकलवाने के इच्छुक मरीजों को डेंटल कॉलेज आने कहा गया है। जहां शुल्क में छूट देकर उपचार किया जाएगा। हेल्थ कैंप में डॉ. प्रकृति जोशी, डॉ. वैष्णवी, डॉ. चैताली, डॉ. सागरिका, डॉ. श्रुति, डॉ. सुष्मिता, डॉ. रुचिका, डॉ. रूपक डॉ. नौमान डॉ. नितेश सहित अन्य ने अपनी सेवा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *