पंजाब के जीरकपुर में नाबालिग को हीरोइन बनाने का झांसा देकर हरियाणा के पिंजौर में रहने वाला कास्टिंग डायरेक्टर घर में घुस गया। उसने दरवाजा बंद कर एक्टिंग के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ शुरू कर दी। नाबालिगा चिल्लाने लगी तो मां दौड़कर आ गई। उसने काफी देर तक दरवाजा पीटा लेकिन आरोपी ने नहीं खोला। हालांकि मां के शोर मचाने पर आरोपी दरवाजा खोल उसे धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों को फंसाता था और फिर उनके घर जाकर या मिलने बुलाकर उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता था। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… जीरकपुर वाले मामले में क्या हुआ…


