मोहाली में ऑडी सवार युवक पर हमला:एक बाजू टूटी, सिर पर गहरी चोटें, गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर

मोहाली में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर डेराबस्सी के पास एक ऑडी कार सवार युवक पर शुक्रवार को हथियारबंद युवकों ने हमला किया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हमलावर तलवारों, लोहे की रॉड, डंडों और पंच जैसे तेजधार व भारी हथियारों से लैस थे। हमले में कार सवार युवक निहाल की एक बाजू टूट गई, जबकि उसके सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। ऐसे किया गया हमला यह घटना शुक्रवार को डेराबस्सी स्थित सौगात होटल के पास हुई। बताया जाता है कि निहाल अपनी ऑडी कार होटल के पास खड़ी कर हाईवे पार एक दुकान से सामान लेने गया था। इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो और दो बाइकों पर सवार अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने सीधे निहाल पर हमला कर दिया। निहाल ने दुकानों के पीछे एक मकान में घुसकर बचने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटना जारी रखा। गंभीर हालत में पीजीआई रेफर हमलावर बाद में हाईवे पार पहुंचे और निहाल की कार के सभी शीशे तोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल निहाल को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डेराबस्सी एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि पुलिस के पास अभी तक अस्पताल या पीड़ित/परिजनों की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *