मोहाली में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:नाकाबंदी तोड़ कर की भागने की कोशिश, कार से अवैध शराब बरामद

मोहाली जिले के डेराबस्सी में पंजाब एक्साइज विभाग की नाकाबंदी के दौरान एक आई20 कार से 60 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। चेकिंग से बचने के लिए कार चालक ने सरकारी वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया था। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट के साथ-साथ सरकारी काम में बाधा डालने और चेकिंग वाहन को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना बरवाला रोड पर बस अड्डा सैदपुरा के पास हुई, जहां एक्साइज इंस्पेक्टर कुलविंदर राय ने पुलिस स्टाफ के साथ नाका लगाया था। दो आरोपी गिरफ्तार बता दे कि नाकाबंदी के दौरान, सफेद रंग की आई20 कार को रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान ड्राइवर ने रुकने की बजाय तेजी से भागने की कोशिश की और कार सरकारी बोलेरो वाहन से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार अनुज कुमार और संजय दोनों रहने वाले हल्लोमाजरा, चंडीगढ़ को पकड़ लिया। 60 बोतलें व्हिस्की मिलीं कार की तलाशी लेने पर “999” ब्रांड की 60 बोतलें व्हिस्की मिलीं, जिन पर “केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए” अंकित था। एक्साइज इंस्पेक्टर कुलविंदर राय द्वारा तैयार रुक्का के आधार पर थाना डेराबस्सी में एफआईआर नंबर 34 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम की धारा 61 व 78 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 324(4), 221, 132, 34 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *