पंजाब के यादवेंद्र क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेला गया पहला वनडे इंटरनेशनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत लिया है। भारतीय टीम ने 282 रनों का टारगेट दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवरों में ही चेज कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फीबी लिचफील्ड ने 88, बेथ मूनी ने 77 और एनाबेल सदरलैंड ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं, कैप्टन एलिसा हीली ने 27 और रिटायर्ड हर्ट होकर लौटीं एलिस पेरी ने 30 रनों का योगदान दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए लिचफील्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की ओर से गेंदबाजी में केवल क्रांति गौड़ और स्नेह राणा को ही सफलता मिली। क्रांति ने 8 ओवर में 55 रन देकर एलिसा हीली का विकेट चटकाया। जबकि, स्नेह राणा ने 10 ओवरों में 51 देकर लिचफील्ड को कैच करवाया। राधा यादव थोड़ी महंगी साबित हुईं। उन्होंने 8 ओवर में 7.60 के इकॉनॉमी रेट से 61 रन दिए। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 281 रन बनाए थे। इसमें भारत की दोनों ओपनर स्मृति मंदाना (58) और प्रतिका रावल (64) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। वहीं, हरलीन देओल ने भी 54 रन बनाए। जेमाइमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने भी क्रमश: 18, 25, 20 और 19 रनों का योगदान दिया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए मेगन शट ने 7 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जबकि, किम गर्थ, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और ताहलिया मैक्ग्राथ को 1-1 विकेट मिला। पंजाब CM स्टेडियम में पहुंचे
मैच शुरू होने से पहले ही पंजाब के सीएम भगवंत मान भी स्टेडियम में पहुंचे थे, लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही वह स्टेडियम से निकल गए। उन्होंने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके 150वें वनडे इंटरनेशनल के लिए सम्मानित किया। मैच में भारतीय महिला टीम के कई फैंस उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे हैं। हरियाणा-पंजाब के साथ दिल्ली से भी लोग मैच देखने पहुंचे। इस सीरीज के जरिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम आगामी विश्व कप की तैयारियों को मजबूत करना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज की हार का बदला चुकाने का भी यह मौका होगा। मैच से पहले के PHOTOS… मैच के पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…


