मोहाली में पुलिस कस्टडी में आरोपी की डेथ:अचानक बिगड़ी तबीयत, तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के मोहाली में जीरकपुर में पुलिस हिरासत में 23 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि जब युवक की तबीयत बिगड़ी थी, तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शक्ति एनक्लेव ढकौली का निवासी था और कुछ समय से वीआईपी रोड स्थित रेल विहार सोसाइटी में अपने मामा के पास रह रहा था। रात साढ़े नौ बजे बिगडी थी तबीयत यह घटना शनिवार रात 9:30 बजे की है। उसके बाद पुलिस ने बताया कि रजनीश को शनिवार को स्नैचिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच के लिए रविवार सुबह न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास थाने पहुंचकर अधिकारियों से विस्तृत पूछताछ की। रजनीश के खिलाफ चोरी, लूटपाट और स्नैचिंग के कई पुराने मामले दर्ज थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे, जिनमें आरोपी का चेहरा रजनीश से मेल खाता था। तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम डेराबस्सी अस्पताल में न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने बताया कि मृतक के शरीर पर मारपीट के कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नशे की पूर्ति न हो पाना माना जा रहा है। शव के विसरा और दिल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
एसएचओ सतिंदर सिंह ने जानकारी दी कि मामले में धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और दोपहर में जीरकपुर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अब न्यायिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *