मोहाली में बेकाबू कार पलटी, 3 की मौत:एक घायल, ओवर स्पीड में ब्रेकर पर उछली, पीयू के 3 छात्र शामिल

पंजाब के मोहाली में सिसवां रोड पर बीते रविवार रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवती सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना के पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को मोहाली फेज 6 के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार होने के कारण ब्रेकर पर कार बेकाबू हो गई। जिसके बाद कार ने कई पलटी खाई। कार में 4 लोग सवार थे। 3 की मौत, एक गंभीर पुलिस के मुताबिक मृतकों में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के फोरेंसिक साइंस के पीएचडी स्कॉलर शुभम जट्टवाल शामिल हैं, जो यूनिवर्सिटी के BH-3 हॉस्टल में रहते थे। इसके अलावा, हादसे में रुबीना, जो नौकरी करती थीं, और सौरभ पांडे, जो PU के ह्यूमन जीनोम विभाग से 2023 में पास आउट थे और पीजीआई से जुड़े थे, की भी जान चली गई। दुर्घटना में घायल होने वाले एकमात्र व्यक्ति मानवेंद्र हैं, जो PU में फोरेंसिक साइंस के रिसर्च स्कॉलर हैं और डे-स्कॉलर के रूप में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तेज रफ्तार थी कार थाना माजरी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि युवकों की कार चंडीगढ़ की ओर से आ रही थी और उसकी स्पीड काफी तेज थी और जैसे ही कार स्पीड ब्रेकर के ऊपर से गुजरी तो उसका संतुलन बिगड़ गया और कार पलटियां खाने लगी और पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर मौजूद युवकों को भी बड़ी मुश्किल के बाद बाहर निकाला गया। मरने वाले खुड्डा लाहौरा और नयागांव में रहते थे। घायल मानवेंद्र कार चला रहा था, अभी उसका उपचार चल रहा है। उसे होश में आने के बाद पता चलेगा कि हादसा कैसे हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *