मोहाली में मिला व्यक्ति का शव:नाले में पड़ा था, देखकर जुटी भीड़, आधे घंटे तक लगा रहा जाम

मोहाली मे जीरकपुर के व्यस्त सुखना चौक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और दोनों ओर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही जीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करते हुए क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जाम के कारण राहगीरों को कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़कर स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया। बलटाना चौकी इंजार्च गुरप्रीत सिंह के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *