मोहाली में BBMB से रिटायर इंजीनियर ने किया सुसाइड:7वीं मंजिल से लगाई छलांग, कुछ दिन ओल्ड ऐज होम से गए थे घर

मोहाली के जीरकपुर स्थित रॉयल एस्टेट सोसाइटी में रविवार को एक 78 वर्षीय सेवानिवृत्त इंजीनियर ने कथित तौर पर सातवीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पुष्पिंदर सिंह तुलसी के रूप में हुई है। वे बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) से सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और रॉयल एस्टेट सोसाइटी के टावर नंबर-21 में एक फ्लैट में रहते थे। कुछ दिन पहले पत्नी का हुआ था निधन जानकारी के अनुसार, पुष्पिंदर सिंह तुलसी हाल ही में चंडीगढ़ के एक ओल्ड एज होम में रह रहे थे। कुछ समय पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। हाल ही में उनके बेटे नवदीप सिंह ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे थे। घटना वाले दिन पुष्पिंदर सिंह ने अपने बेटे से कहा था कि वे अपने फ्लैट में प्लंबर का काम करवाने जा रहे हैं। इसके बाद वे सोसाइटी के टावर नंबर-22 पहुंचे। महिला ने छलांग लगाते देखा बताया गया है कि उन्होंने टावर नंबर-22 की सातवीं मंज़िल से छलांग लगा दी। सामने स्थित टावर नंबर-11 की एक बालकनी में मौजूद महिला ने उन्हें छलांग लगाते देखा और रोकने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वे नीचे गिर चुके थे। पुलिस ने जांच शुरू की पुष्पिंदर सिंह तुलसी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे सोसाइटी में रहते हुए नियमित रूप से गुरुद्वारे जाते थे और सीनियर सिटीजन फोरम की बैठकों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *