बोकारो| महान पार्श्व गायक मो. रफी की 101वीं जयंती पर बुधवार की देर शाम सेक्टर-6सी में संगीत संध्या आयोजित कर बोकारो के कलाकारों ने स्वरमयी श्रद्धांजलि दी। स्वरागिनी म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक अरुण पाठक, रमण चौधरी, अरुप कुमार मिश्रा, संगीत निर्देशक मनोज उपाध्याय, वरिष्ठ रंगकर्मी शंभु झा, नीरज सिंह, गंगाधर मिश्रा आदि ने रफी साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने रफी साहब को फिल्म जगत का अनमोल रतन बताया।


