मौत से पहले पति को मैसेज- दूर जा रही हूं:चक्रधरपुर अस्पताल की नर्स की संदिग्ध हालत में मौत, परिजन बोले-पति ने मारा

चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की नर्स भारती कुमारी‎ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो ‎‎गई। नर्स का शव घर में संदिग्ध ‎‎हालत में बरामद हुआ। भारती ‎‎चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में‎‎ शिशु कुपोषण निवारण केंद्र में ‎‎पोषाहार विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत‎ ‎थीं। वह चक्रधरपुर की गैलन भट्ठी‎‎ में किराए के घर में पति पुरुषोत्तम ‎‎महतो के साथ रहती थी। ‎पुरुषोत्तम महतो ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी‎ लगाकर आत्महत्या की है। वहीं, भारती के मायके वालों‎ ने पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया‎ है। भारती का पति के साथ झगड़ा हुआ ‎था मृतका की बड़ी बहन नीलम ने बताया कि भारती आत्महत्या नहीं ‎कर सकती। उसका पति उसे काफी परेशान करता था। ‎बुधवार शाम को भारती का पति के साथ झगड़ा हुआ ‎था। यह बात भारती के मोबाइल के व्हाट्स एप चैट पर ‎देखने से पता चला। मैसेज में लिखा था कि ‎अब फ्री हो जाइएगा पति को भेजे गए चैट में भारती‎ ने बहुत दूर जाने की बात लिखी थी। लिखा था कि ‎अब फ्री हो जाइएगा। मेरे से हमेशा के लिए। नर्स के ‎भाई ने भी पति पुरुषोत्तम और उसके दोस्त संजय ‎महतो पर हत्या का आरोप लगाते हुए चक्रधरपुर थाना‎ में शिकायत दर्ज कराई है।‎ शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन था भारती और पुरुषोत्तम की ‎शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार,‎ शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन था। भारती की बड़ी बहन नीलम ने‎ बताया कि भारती के पति ने उसे बुधवार देर रात को कॉल कर जानकारी दी कि उसकी बहन कमरे का ‎दरवाजा नहीं खोल रही है। इस सूचना पर वह ‎भागे-भागे उसके घर पहुंची। देखा कि उसका पति ‎कमरे से बाहर निकला और बताया कि भारती ने फांसी ‎लगा ली है। पति ने फंदे को खोलकर भारती को नीचे‎ उतारा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *